राखी सावंत ने क्यों रचाया था अपना स्वयंवर? एक्ट्रेस ने बताई चौंकाने वाली वजह


राखी सावंत हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं. उन्होंने साल 2009 में अपना स्वयंवर रचाया था. इसके लिए उन्हें 16 पुरुषों के साथ डेट करनी थी और उनमें से एक को अपना पति चुनना था. ‘राखी का स्वयंवर’ उस समय भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक बन गया था. इस शो को राम कपूर ने होस्ट किया था. शो में बिजनेसमैन, एक्टर, मॉडल, कोरियोग्राफर, फिटनेस ट्रेनर और ज्योतिषी समेत कई लोग शामिल हुए थे, जो राखी से शादी करना चाहते थे. अब हाल ही में राखी ने बताया उन्होंने स्वयंवर क्यों किया था.

राखी सावंत ने खोला स्वयंवर का राज
हाल ही में राखी सावंत कॉमेडियन रौनक रजानी के शो ‘रिलेशनशिप एडवाइस’ में पहुंचीं, जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने ये रियलिटी शो करने के लिए हामी क्यों भरी थी. राखी ने कहा, ‘स्वयंवर में तो मैं दूल्हा ढूंढ रही थी. ये सब स्ट्रगलर्स को लेकर आए थे. उस समय मैं बहुत नई थी, एक टीनएजर थी. मेरा पूरा फोकस बॉलीवुड पर था.’

ये भी पढ़ेंः ‘हनुमान अंश’ ने थर्सडे को की बंपर कमाई, ‘टॉक्सिक’ का बुरा हाल, जानें- ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

इस वजह से रचाया स्वयंवर 
राखी ने बताया कि वो स्वयंवर में प्यार की तलाश बिल्कुल नहीं कर रही थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं प्यार-व्यार तो ढूंढ ही नहीं रही थी. मुझे घर खरीदना था, इसलिए मैंने स्वयंवर किया ताकि पैसे मेरे बैंक खाते में आ जाएं. ये सब एक तरह से फेक था. मैं तो बस यही सोच रही थी कि मुझे हरे-हरे नोट मिल जाएं, ताकि मैं लोखंडवाला में अपना घर खरीद सकूं. उस समय मैं किराए के घर में रहती थी और मुझे अपना घर चाहिए था. एक तरफ निर्देशक और निर्माता मुझे स्क्रिप्ट सुना रहे थे और दूसरी तरफ मुझे पैसे मिल रहे थे. मैंने तो स्क्रिप्ट सुनी ही नहीं.’

राखी सावंत ने क्यों रचाया था अपना स्वयंवर? एक्ट्रेस ने बताई वजह- 'मुझे अपना घर खरीदना था

एलेश परुजनवाला से टूटा रिश्ता
इन सब के बाद राखी ने कनाडा के बिजनेसमैन एलेश परुजनवाला को अपना पति चुना था. हालांकि, दोनों ने शादी नहीं की और सिर्फ सगाई की थी. बाद में दोनों अलग हो गए. दिसंबर 2009 में राखी ने कहा था कि वो ‘राखी का दूसरा स्वयंवर’ करना चाहती हैं और इस बार इसमें अपने परिवार की मदद लेना चाहती हैं. हालांकि, ये शो कभी नहीं बन पाया.

इसके बाद 2010 में इस फ्रेंचाइजी की वापसी ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ के साथ हुई, जिसमें 16 महिलाएं राहुल महाजन की पत्नी बनने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करती नजर आई थीं.

कई साल पहले राखी ने एक पब्लिसिटी स्टंट के तहत दीपक कलाल से शादी करने का ऐलान किया था. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस में अपने साथ नजर आने के लिए रितेश सिंह को अपना नकली पति भी बताया था. राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों का रिश्ता काफी विवादों के बीच तलाक पर खत्म हो गया.

आज सिंगल हैं राखी सावंत 
वहीं, आज राखी सावंत खुद को सिंगल बताती हैं. उनका कहना है कि कई पुरुषों से मिले धोखे के बाद अब उनका प्यार पर भरोसा कम हो गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज से पहले 7 फिल्मों को दी मात, एडवांस बुकिंग में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top