रविवार को ‘टॉक्सिक’ 214 करोड़ के हुई पार, जानें कलेक्शन


Poisonous Field workplace Assortment Day 5 Dwell Updates: कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर कमाल का बज बना हुआ है, जबकि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से नेगेटिव रिव्यू मिले हैं. फिर भी फिल्म हिंदी के साथ ही तेलुगु और कन्नड़ में अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म को भले ही रक्षाबंधन का फायदा ना मिला हो लेकिन संडे के वीकेंड का इसने जरूर फायदा उठा लिया है. फिल्म पांचवे दिन ठीकठाक कमाई कर रही है और इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने जहां पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर लिया था वहीं, 200 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए इसे 5 दिनों का वक्त लग गया. नेगेटिव रिव्यू के बाद भी ये ठीकठाक कमाई कर ले रही है. सैकनिल्क के अनुसार…

  • फिल्म ने पहले दिन 101.110 करोड़
  • दूसरे दिन 37.65 करोड़
  • तीसरे दिन 27.20 करोड़
  • चौथे दिन 25.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसके बाद फिल्म ने महज चार दिनों में 191.10 करोड़ का कारोबार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर उत्तम कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘हमेशा दिलों में राज करेंगे’

‘टॉक्सिक’ का संडे डे-5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 23 करोड़ (10.30 बजे तक) 25.1%
टोटल कलेक्शन 214.10  

‘टॉक्सिक’ ने 4 दिनों में हिंदी में कमाए 100 करोड़

आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को हिंदी के दर्शकों से ज्यादा फायदा मिल रहा है. फिल्म नेगेटिव रिव्यू के बाद भी हिंदी में जबरदस्त कमाई कर रही है. ये हिंदी की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘कॉकटेल’ (104.53 करोड़) और ‘ओ रोमियो’ (83.35 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 9 दिन में कमाया 335% प्रॉफिट

‘टॉक्सिक’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात की जाए तो इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों ने रियल टॉक्सिक और टॉर्चर बताया था. हालांकि, बाद में सेलेब्स ने यश की फिल्म का सपोर्ट किया. किच्चा सुदीप ने कहा कि ऐसी फिल्में सच में बनाना मुश्किल होता है. इसके लिए उन्होंने यश की तारीफ भी की थी. बीते दिन ही हनी सिंह ने भी उनकी फिल्म को देखा था और उन्होंने यश की तारीफ कर नया नाम ‘इंडियन हीथ लेजर’ निकनेम दिया था. फिल्म को सेलेब्स के वर्ड ऑफ माउथ का फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है.

आपको बता दें कि यश ने ‘टॉक्सिक’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर चार सालों के बाद कमबैक किया है. उन्होंने आखिरी बार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी हिट फिल्म दी थी. ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाए थे. 100 करोड़ की दो ओपनिंग देने वाले यश पहले इंडियन एक्टर बन चुके हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top