ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस से प्यार क्यों हुआ? हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा किया है.
निक जोनस की इस बात को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका और निक अलग-अलग कल्चर से आते हैं, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे की परंपराओं और जड़ों का सम्मान किया है. प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके रिश्ते में कौन सी चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है. E! न्यूज को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी और रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.

मैं इस चीज के बिना प्यार नहीं कर पाती…
प्रियंका ने बताया कि अलग-अलग संस्कृति से आने वाले दो लोगों के लिए एक-दूसरे की जड़ों का सम्मान करना बेहद जरूरी है. प्रियंका ने कहा कि निक जिस तरह भारतीय संस्कृति और उनकी जड़ों का सम्मान हैं, वो उनके रिश्ते का अहम हिस्सा है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो मैं उनसे प्यार करती या नहीं. जब दो लोग अलग-अलग संस्कृतियों से आते हैं, तो एक-दूसरे की जड़ों का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है. किसी भी मल्टीकल्चरल कहानी या रिश्ते में ये बहुत अहम हिस्सा है.’

ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, ‘धुरंधर’ के लिए जताया आभार
एक-दूसरे के बैकग्राउंड को समझना जरूरी है…
प्रियंका ने कहा, ‘जब दो लोग अलग-अलग देश और कल्चर से आते हैं और साथ जिंदगी बिताने का फैसला करते हैं, तो एक-दूसरे के बैकग्राउंड को समझना और उसका सम्मान करना जरूरी है. मैं भारत में पली-बढ़ी हूं, जबकि निक अमेरिका से हैं. इसके बावजूद हमने एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को अपने रिश्ते में खास जगह दी है. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ हमेशा प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए. एक-दूसरे के प्रति दयालु होना बहुत जरूरी है.’

कब हुई थी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी?
साल 2018 में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई. उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के करीब चार साल बाद, जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया.

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ से करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. एसएस राजामौली फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज पर है और ये अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर