‘आप हद में रहिए…’, सुनीता आहूजा को ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब


Govinda On Sugar Daddy Comment: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनका लगातार नाम एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के लिंकअप की खबरें मीडिया में काफी रही हैं. इसी बीच दोनों को दो बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस बीच सुनीता आहूजा ने एक्टर को बुरा भला तो कहा साथ ही एक्ट्रेस कोमल को भी नहीं छोड़ा था. सुनीता ने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी कहा था, जिस पर एक्टर ने गुस्सा जाहिर किया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दरअसल, गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सुनीता आहूजा के शुगर डैडी स्टेटमेंट पर रिएक्शन देते हुए नजर आए. इसमें वो पत्नी सुनीता आहूजा को हिदायत देते हुए नजर आए. इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में गोविंदा कहते हैं, ‘देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी ने लड़कियों के साथ काम किया, जो यंगस्टर्स रहीं. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

‘शुगर डैडी’ वाले स्टेटमेंट पर गोविंदा ने दी हिदायत

गोविंदा आगे सुनीता आहूजा के शुगर डैडी वाले स्टेटमेंट पर जवाब देते हुए कहते हैं, ‘शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई ऊपर वाले ने दी है. इसका मतलब है ये नहीं है कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें. आप थोड़ा सा आपकी हद में रहिए.’ गोविंदा को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?

बीते दिन ही गोविंदा और कोमल को दोबारा से एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद सुनीता आहूजा से पैप्स से इस पर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, ‘प्रमोशन के लिए पिक्चर बनना भी तो चाहिए? प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. क्या बोलने का…बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है शर्म तो आना चाहिए थोड़ा, कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.’ 

सुनीता ने आगे कोमल पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. बहुत बुरा है, दिमाग खराब हो चुका है.’ उनका ये स्टेटमेंट वायरल हो गया था.


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top