सलमान की ‘SVC63’ में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, शाहरुख संग भी मचा चुकी धूम


SVC63: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का इन्तजार कर रहे हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इसी बीच अपनी एक और फिल्म ‘SVC63’ को लेकर भी 60 वर्षीय एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. वहीं अब सलमान और नयनतारा की फिल्म में एक पूर्व क्रिकेटर की वाइफ और एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है. बता दें कि इस फिल्म का हिस्सा अब सागरिका घाटगे भी बन गई हैं.

‘SVC63’ में नजर आएंगी सागरिका घाटगे

‘चक दे इंडिया’ फिल्म से मशहूर हुई सागरिका घाटगे अब सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सागरिका को मेकर्स ने इसके कलाकरों में शामिल कर लिया है. बता दें कि फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल सागरिका के किरदार से पर्दा नहीं उठ सका है. 

ये भी पढ़ें: ‘शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और…’ उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट

वामशी पैदिपल्ली हैं डायरेक्टर

‘SVC63’ का डायरेक्शन साउथ के मशहूर डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म के जरिए सलमान खान और वामशी पैदिपल्ली पहली बार साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा नयनतारा और सलमान की जोड़ी भी पहली बार बनने वाली है. इसके प्रोड्यसूर हैं दिल राजू. सलमान ने खुद ये जानकारी दी थी कि वो दिल राजू और वामशी के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.  

शाहरुख खान संग ‘चक दे इंडिया’ में किया था काम

40 वर्षीय सागरिका घाटगे ‘चक दे इंडिया’ फिल्म के लिए जानी जाती हैं. इस बेहतरीन फिल्म में उन्होंने शाहरुख़ खान के साथ काम किया था. ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट निकली थी. इसमें शाहरुख हॉकी कोच कबीर खान के रोल में नजर आए थे. जबकि सागरिका ने हॉकी प्लेयर प्रीति सावरभाल का किरदार निभाया था.

सलमान खान की 'SVC63' में हुई इस क्रिकेटर की वाइफ की एंट्री, 19 साल पहले शाहरुख़ संग भी मचा चुकी हैं धूम

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट आउट, अब ‘टॉक्सिक’ से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

2017 में जहीर खान से की थी शादी

सागरिका घाटगे ‘मिली मिल जाए’, ‘फॉक्स’ और ‘इरादा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2017 में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की थी. अब दोनों एक बेटे के पैरेंट्स हैं. 


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top